महाराष्ट्र के 12 जिला परिषद चुनाव में महायुति ने कुल 719 सीटों में से करीब 75% यानी 552 सीटों पर कब्जा किया. BJP 225 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि एनसीपी और शिवसेना ने भी मजबूत प्रदर्शन किया. विपक्षी दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी की सीटें कुल मिलाकर 150 से कम रह गईं.