महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव से पहले महायुति के 64 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल दर्ज की है. भाजपा ने कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका में 14 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुनाव से पहले बड़ी सफलता पाई है. शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार के उम्मीदवारों ने भी विभिन्न महानगरपालिकाओं में जीत हासिल की.