महाराष्ट्र सरकार जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही कड़ा कानून लाने की प्रक्रिया में है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि राज्य में धार्मिक स्थलों से अब तक तीन हजार से ज्यादा अवैध लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में अब एक भी धार्मिक स्थल पर अवैध लाउडस्पीकर नहीं है, जहां से सोलह सौ से अधिक अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं.