महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों को फसल तैयार होने के बाद बाजार में बेहद कम कीमत मिल रही है. संभाजीनगर, नासिक और बीड में किसानों ने प्याज की कम कीमत के विरोध में सड़कों पर प्याज फेंककर प्रदर्शन किया है. किसानों ने गंगापुर कृषि उपज मंडी में प्याज की कीमत कम मिलने पर टेम्पो पलटकर हाईवे पर ट्रैफिक जाम किया.