मुंबई में 38 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. महिला को पहले अगस्त 2025 में भारत से निष्कासित किया गया था और उसे बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंपा गया था. महिला ने पुलिस को बताया कि वह चोरी-छिपे भारत-बांग्लादेश सीमा के जंगलों के रास्ते दोबारा भारत में घुसी थी.