सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू कर दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते आवेदन करना होगा. पदों के लिए बीई, बीटेक, एमबीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, ग्रेजुएशन या मैट्रिक डिग्री जरूरी है.