केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय में कैडर संरचना में बड़े पैमाने पर पदों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी है. डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एनफोर्समेंट और असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर पदों में अधिक वृद्धि की गई. एडिशनल डायरेक्टर के पद दस से चौबीस और जॉइंट डायरेक्टर के पद अट्ठाईस से उनन्चास कर दिए गए हैं.