यमुना नदी का जलस्तर बुधवार शाम तक 204.13 मीटर था, जो खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है. हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है. दिल्ली सरकार ने यमुना के जलस्तर को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है और बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा की है.