विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएं हैं. इसे लेकर विपक्ष बंटा नजर आ रहा है. TMC ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए और इसके लिए अपना अलग रुख अपनाया है. तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का कहना है कि पहले विपक्ष को स्पीकर को साझा चिट्ठी लिखकर मांगें रखनी चाहिए थीं.