बिहार उपचुनाव में तीन सीटें हारने के बाद भी क्यों 'मुस्कुरा' र हे हैं नीतीश कुमार
India
Updated: Oct 25, 2019
बिहार में जिन पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम आए, उसमें सबसे ज़्यादा घाटे में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) रही और राष्ट्रीय जनता दल को दो सीटों का लाभ हुआ, लेकिन JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराते दिखे. उनका कहना था, लोकतंत्र में जनता मालिक है और उसका फैसला उन्हें स्वीकार है. इसके बाद उन्हें अपनी मुस्कुराहट की वजह स्पष्ट करते हुए यह भी कहा कि हम जब भी उपचुनाव में हारे हैं, उसके बाद होने वाले आम चुनाव में जीतते रहे हैं.
Read more