हिमाचल के बिलासपुर जिले में चिट्टे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाली महिला मंडल पर FIR दर्ज हुई है. तलाशी के बाद युवकों के पास से कोई अवैध वस्तु नहीं मिली, जिसके दस्तावेज़ महिला सदस्यों ने भी साइन किए थे. युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें रोककर मारपीट की गई और उनका वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब की गई.