इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 में इंजन नंबर एक में खराबी आने पर पैन..पैन मैसेज भेजकर मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई. पैन..पैन मैसेज एक अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी सिग्नल है जो गंभीर लेकिन जानलेवा स्थिति न होने का संकेत देता है. मेडे मैसेज तब भेजा जाता है जब स्थिति जानलेवा हो जाती है और पायलट की सभी कोशिशें असफल हो चुकी होती हैं.