मौसम विभाग ने दशहरे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, मध्य भारत, यूपी, झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना जताई है उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे त्योहार प्रभावित हो सकते हैं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ तूफानी हवा और मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है