फहीम खान की गैंगस्टर बनने की कहानी उसके पिता और भाई की हत्या से शुरू हुई थी. अपनी मां के कहने पर ही उसने बंदूक़ हाथ में उठाई थी. फहीम खान आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि उसका भांजा प्रिंस खान सक्रिय है और अब मामा और भांजा दोनों के बीच दुश्मनी हो गई है प्रिंस खान पर रंगदारी, हत्या और अपहरण के 91 मामले दर्ज हैं, इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. वासेपुर में मामा-भांजे के बीच दुश्मनी के चलते कई कारोबारी रंगदारी के शिकार हो रहे हैं. इतना ही नहीं कई कारोबारी तो डर के मारे पलाय