बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. धर्मेंद्र ने 2004 में बीकानेर से लोकसभा चुनाव जीता और कांग्रेस के कद्दावर नेता को भारी मतों से हराया था. सांसद बनने के बाद दिल्ली की राजनीति और व्यवस्था से धर्मेंद्र को निराशा हुई और वे राजनीति से दूर हो गए.