बताते हैं कि शंकराचार्य जब गंगोत्री यात्रा पर निकले थे, तब गंगोत्री ग्लेशियर धराली तक फैला था. सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए भागीरथी और खीर गंगा के संगम पर 240 मंदिरों की श्रृंखला बनाई गई थी. अंग्रेज फोटोग्राफर सैमुअल ब्राउन ने 1869 में कल्प केदार समेत तीन मंदिरों की श्रृंखला के फ़ोटो खींचे थे.