उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मार्च में दूसरी बार बर्फबारी हुई है, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ गया है बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, औली, हरसिल आदि में भी बर्फबारी हुई मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में भी ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है