मानसून सीजन में वन विभाग द्वारा ऑपरेशन मानसून के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं. जंगलों में पैदल पेट्रोलिंग, ट्रेंड हाथियों पर सवारी, ऑल टेरेन व्हीकल और ड्रोन से निगरानी की जाती है. उत्तराखंड में छह नेशनल पार्क, सात वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, चार कंजर्वेशन रिजर्व और एक बायो स्फीयर रिजर्व हैं.