कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर की दस साल की जेल की सजा निलंबित करने से देरी के कारण इनकार किया था. अदालत ने 13 मार्च 2020 को सेंगर को 10 साल के कारावास और 10 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी.