हरियाणा के नूंह जिले के गांव सिंगार में बकरीद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया जिसमें एक गर्भवती महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल लोगों को मंडीखेड़ा अस्पताल और नलहड़ मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.