दिल्ली में हो रही बारिश से उमस और गर्मी में राहत मिली है. बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. दिल्ली में तापमान 29 डिग्री से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी में कमी आएगी. 9 अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और तापमान 25 से बढ़कर 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.