27 अक्टूबर 2008 की सुबह ये खबर आई कि कुर्ला इलाके में 332 नंबर की डबल डेकर बस को किसी ने हाईजैक कर लिया है. पुलिस ने जल्द ही बंधकों को बचा लिया, हाईजैकर मारा गया, जो यह कह रहा था कि वो राज ठाकरे को मारना चाहता है. बताया गया कि हाईजैकर मुंबई में उत्तर भारतीयों से हो रही बदसलूकी से खफा था.