तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 86 मेयर या चेयरपर्सन पदों पर जीत हासिल कर जबरदस्त जीत हासिल की है. बीआरएस नेता टी हरीश राव ने कांग्रेस और भाजपा पर इन चुनावों में गुप्त समझौते का आरोप लगाया है. हरीश राव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने कई नगरपालिकाओं में बीआरएस को सत्ता से बाहर रखने के लिए मिलकर काम किया.