बांग्लादेश में 29 वर्षीय हिंदू युवक अमृत मंडल की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. अमृत मंडल रात को शाहिदुल के घर गया था, जहां डाकू-डाकू का शोर मचाने के बाद भीड़ जमा हो गई. चश्मदीदों के अनुसार अमृत के साथियों को बचने दिया गया लेकिन अमृत को भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से मारा.