असम कांग्रेस के नेता भूपेन बोरा के इस्तीफे का सस्पेंस बरकरार है. बोरा चर्चा के बाद शाम तक अंतिम फैसला लेंगे. भूपेन बोरा ने कहा कि इस्तीफे की वजह 'अपमान' है और यह कदम अपने 'आत्मसम्मान की रक्षा' के लिए उठाया है. बोरा के मुताबिक, रकीबुल हुसैन ने उनके खिलाफ पार्टी में अभियान चलाया और उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया.