सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा की आत्महत्या के बाद बढ़े तनाव के कारण तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं ज्योति शर्मा ने सुसाइड नोट में दो प्रोफेसरों पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है