असम के CM हिमन्त बिश्व सरमा के खिलाफ कथित हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई है CPI(M) और CPI ने याचिका दाखिल कर CM के मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाले विवादित बयानों का आरोप लगाया है याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का एक वीडियो विवादित था और FIR दर्ज नहीं की गई थी