सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के दंपत्ति की हत्या और रेप के मामले मौत की सजा पाए आरोपी को डीएनए सबूतों में खामियों का हवाला देते हुए बरी कर दिया. अदालत ने आपराधिक मामलों में डीएनए सैंपल के कलेक्शन, संरक्षण आदि से संबंधित नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जो पूरे देश में लागू होंगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक मुकदमों में आरोपी को हर उचित संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए और सबूतों का मूल्यांकन सावधानी से करना चाहिए.