सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में फूड सेफ्टी पर नेशनल टास्क फोर्स की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई मेरिट नहीं है इसलिए इस पर सुनवाई करने की आवश्यकता नहीं है जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था