सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए हैं. सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि प्रशासन है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को न तो चुनाव आयोग पर भरोसा है और न ही न्यायपालिका पर.