पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के चिखली मोरे वस्ती इलाके में युवक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. युवक ने आवारा कुत्तों से बचने के लिए फ्लेक्स बोर्ड और मोटरसाइकिल का सहारा लिया. स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से इलाके के आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसा हमला न हो.