दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों स्कूलों को खाली करवा दिया और बम निरोध दस्ता मौके पर जांच कर रहा है. मंगलवार को भी द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को इसी तरह की धमकियां मिली थीं.