भारत-पाक तनाव के चलते दुबई में होने वाले कॉन्सर्ट से भारतीय गायक जावेद अली ने अपना नाम वापस ले लिया है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने जावेद को पाक कलाकारों संग कार्यक्रम करने का विरोध किया था. जावेद अली ने स्पष्ट किया कि वे पाक कलाकारों के साथ मंच साझा नहीं कर रहे थे, लेकिन विवाद के बाद छोड़ दिया.