शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र शिवम डे ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. छात्र के सुसाइड नोट में तनाव और दबाव के कारण जान देने की बात कही गई, किसी को जिम्मेदार नहीं बताया गया. शिवम डे बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी कॉलोनी का रहने वाला था और दो साल से कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर रहा था.