भोपाल पुलिस की सीनियर महिला अधिकारी कल्पना रघुवंशी पर दोस्त के घर से चोरी का गंभीर आरोप लगा है. कल्पना रघुवंशी पर दो लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में कल्पना को चोरी के समय घर में प्रवेश करते और नोटों का बंडल पकड़े हुए देख रही हैं.