अमृतसर में 12वीं की छात्रा अमजोत कौर ने स्कूल फीस के दबाव के कारण जहर खा लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई परिवार का आरोप है कि स्कूल फीस के करीब बीस हजार रुपये जमा करने के लिए लगातार अमजोत पर दबाव बनाया जा रहा था पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी