साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अब तक नौ लोगों को बचाया जा चुका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कार्यालय थे तथा तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी था.