बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर 31 दिसंबर को ढाका में उनके अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. खालिदा जिया ने बांग्लादेश में सैन्य शासन के बाद लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.