दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूसी महिला विक्टोरिया अपने नाबालिग बच्चे के साथ भारत छोड़कर रूस चली गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये गंभीर अवमानना का केस है. रूसी दूतावास की भूमिका की भी जांच हो. सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि आखिरकार वो देश छोड़कर कैसे गई, जबकि पासपोर्ट कोर्ट के पास है.