तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के दो मतदान केंद्रों पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स को पायलट प्रोजेक्ट के तहत तैनात किया गया. गुडियात्तम के मतदान केंद्र पर साड़ी पहने रोबोट ने तमिल भाषा में मतदाताओं का स्वागत किया और फूल-चॉकलेट दी. रोबोट मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मोबाइल फोन जमा करने और नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करता था.