राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है. कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र सहित विभिन्न पुरस्कारों को देश की सुरक्षा में अदम्य साहस के लिए प्रदान किया गया है. 2 कीर्ति चक्र और 10 शौर्य चक्र प्रदान करने की मंजूरी दी गई है, जिसमें एक शौर्य चक्र मरणोपरांत है.