राष्ट्रगीत वंदेमातरम की रचना को 150 वर्ष पूरे होने पर गणतंत्र दिवस 2026 की थीम वंदे मातरम रखी गई थी. कर्तव्य पथ पर आयोजित झांकियों में वंदे मातरम के 150 वर्ष शीर्षक वाली विशेष झांकी को प्रदर्शित किया गया. झांकी में वंदेमातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की तस्वीरें और देश की संस्कृति को दर्शाया गया.