मिडिल ईस्ट की जंग के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेज वृद्धि से भारत में भी कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम जनता को तेल की बढ़ी कीमतों से राहत देने का फैसला किया. पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि सरकार ने टैक्स कम कर तेल कंपनियों के घाटे को कम करने की कोशिश की है.