एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया की 30 उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है. जेद्दाह रूट पर 10 उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से वापसी उड़ानें शामिल हैं. एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प भी दे रही है.