विजयपत सिंघानिया का निधन शनिवार शाम मुंबई में हुआ और उनका अंतिम संस्कार रविवार को सम्पन्न हुआ. वे रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जिन्होंने कंपनी को आर्थिक उदारीकरण से पहले मजबूत किया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिंघानिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.