हिमाचल प्रदेश के तुंदाह जंगल में एक दुर्लभ सफेद बंदर देखा गया है, जो पहली बार प्रदेश में मिला है. वन रक्षक कुशल कुमार ने जंगल में गश्त के दौरान एल्बिनो रीसस मकाक बंदर की पहचान कर उसे कैमरे में कैद किया. यह बंदर एल्बिनिज्म नामक आनुवंशिक स्थिति के कारण सफेद रंग का है, जो मेलेनिन पिगमेंट की कमी से होता है.