हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी रक्षित चौहान अमेरिका के कब्जे में 20 दिन रहने के बाद सुरक्षित घर लौटे हैं. अमेरिका ने 7 जनवरी को रूसी कंपनी के ऑयल टैंकर मैरिनेरा को उत्तरी अटलांटिक महासागर में कब्जे में लिया था. टैंकर में सवार 28 लोगों में तीन भारतीय थे, जिनमें रक्षित चौहान मर्चेंट नेवी कैडेट के रूप में सेवा दे रहे थे.