राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में प्रदर्शन के दौरान औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन उन्हें गेस्ट हाउस में रोका. टिकैत ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते से उठाया और गेस्ट हाउस में छोड़ दिया और बाहर जाने नहीं दिया. ओडिशा के किसान दस दिनों में 140 किलोमीटर पैदल मार्च करके भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे.