राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुजरात के वापी से कुख्यात नशा तस्कर रूगाराम को गिरफ्तार किया रूगाराम पिछले सात साल से राजस्थान से भागकर गुजरात में छिपा था और देशभर में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चालाकी से आरोपी के पिता पर नजर रखी और ट्रक ड्राइवरों से जानकारी हासिल की थी