राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में परिवार ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है. परिवार ने शिलॉन्ग हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए तीन वकीलों की टीम बनाई है. परिजनों का कहना है कि हत्या की जांच अधूरी है और कई तथ्य छिपाए जा रहे हैं. हाई कोर्ट से अनुमति न मिलने पर परिवार सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना बना रहा है.